Barish Ke Liye Totka: गधों को गुलाब जामुन खिलाने से प्रसन्न होते हैं इंद्र देव? अच्छी बारिश के लिए कहीं मेढक-मेढकी की शादी तो कहीं गधों को खिलाया जा रहा गुलाब जामुन

Barish Ke Liye Totka: गधों को गुलाब जामुन खिलाने से प्रसन्न होते हैं इंद्र देव? अच्छी बारिश के लिए कहीं मेढक-मेढकी की शादी तो कहीं गधों को खिलाया जा रहा गुलाब जामुन

Barish Ke Liye Totka: गधों को गुलाब जामुन खिलाने से प्रसन्न होते हैं इंद्र देव? अच्छी बारिश के लिए कहीं मेढक-मेढकी की शादी तो कहीं गधों को खिलाया जा रहा गुलाब जामुन

Barish Ke Liye Totka: गधों को गुलाब जामुन खिलाने से प्रसन्न होते हैं इंद्र देव? अच्छी बारिश के लिए कहीं मेढक-मेढकी की शादी तो कहीं गधों को खिलाया जा रहा गुलाब जामुन / Image: AI Generated

Modified Date: July 18, 2026 / 01:20 pm IST
Published Date: July 18, 2026 1:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्र देव से अच्छी बारिश की प्रार्थना
  • मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया, ताकि अच्छी बारिश हो सके
  • मौसम विभाग ने कई जिलों में वर्षा की संभावना जताई

भोपाल: Barish Ke Liye Totka आषाढ़ का मौसम बीतने को है और सावन आने में अब मात्र 10 से 12 दिन शेष रह गए हैं। लेकिन बारिश की बात करें तो अभी भी किसानों के माथे पर चिंता की लकीर साफ दिख रही है। ऐसा इसलिए भी क्यों कि अन्नदाता अपने खेतों में बुआई कर चुके हैं। हालांकि मौसम विभाग ने ये मानसून की पूरी तरह स​क्रीय होने की पुष्टि कर दी है, लेकिन अभी किसानों को मूसलाधार बारिश का इंतेजार है। वहीं, अब बारिश के लिए किसान और आम जनता कई तरह के टोटके अपनाए जा रहे हैं। लोग अच्छी बारिश के लिए कहीं गधों को गुलाब जामुन खिला रहे हैं तो कहीं मेढक-मेढकी की शादी कराई जा रही है।

इंद्र देव को प्रसन्न करने गधों को खिलाया गुलाब जामुन

Barish Ke Liye Totka मिली जानकारी के अनुसार भटके मानसून को बुलाने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अनोखा टोटका अपनाया गया है। यहां लोगों ने अच्छी बारिश की कामना के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाया है। लोगों का मानना है कि नाराज इंद्रदेव को मनाने के लिए ऐसा किया जाता है। गाधों को गुलाब जामुन खिलाने के साथ-साथ लोग ‘इंद्र देव मान जाओ’… का आह्वान करने प्रार्थना भी कर रहे हैं। गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्रदेव को मनाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने कराई मेढक-मेढकी की शादी

दूसरी ओर सूरजपुर में बारिश की बेरुखी को देखते हुए किसानों ने आधुनिक संसाधनों से नहीं, बल्कि अपनी पुरानी लोक आस्था का सहारा लिया है। भैयाथान के गोविंदगढ़ से मेंढक की बारात पूरे उत्साह के साथ दर्रीपारा पहुंची, जहां ग्रामीणों ने डीजे बाजा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच मेंढक और मेंढकी का अनोखा विवाह कराया। ग्रामीणों का मानना है कि इस अनूठी परंपरा से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है। अब हर किसान की निगाह आसमान पर टिकी है, ताकि समय रहते बारिश हो और धान की रोपाई पूरी हो सके।

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना

वहीं, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ के असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिली है। जिससे प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अगले 24 घंटे में डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम की स्थिति जिले
🌧️ अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना डिंडौरी, उमरिया
बारिश की संभावना भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी
बादलों के बीच धूप निकलने की संभावना श्योपुर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"