Wife Killed Husband News: ‘नींद की गोलियां खिलाई…सांप से कटवाया..’ बॉयफ्रेंड की चाहत में कातिल बनी बीवी, पति की कराई हत्या, ऐसे खुली खौफनाक साजिश

Wife Killed Husband News: 'नींद की गोलियां खिलाई...साँप से कटवाया..' बॉयफ्रेंड की चाहत में कातिल बनी बीवी, पति की कराई हत्या

Wife Killed Husband News: ‘नींद की गोलियां खिलाई…सांप से कटवाया..’ बॉयफ्रेंड की चाहत में कातिल बनी बीवी, पति की कराई हत्या, ऐसे खुली खौफनाक साजिश

Wife Killed Husband News: 'नींद की गोलियां खिलाई...सांप से कटवाया..' बॉयफ्रेंड की चाहत में कातिल बनी बीवी, पति की कराई हत्या, ऐसे खुली खौफनाक साजिश /image: AI Generated

Modified Date: July 18, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: July 18, 2026 10:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • मेरठ में पत्नी ने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची
  • पुलिस के अनुसार, पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया, फिर सांप से कटवाया गया
  • 20 लाख रुपये की बीमा राशि और कथित प्रेम संबंध को हत्या की मुख्य वजह बताया गया, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Meerut Wife Killed Husband News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, यहां लव मैरिज वाली पत्नि ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को ही मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी दामिनी ने अपने ही स्कूल की बस के कंडक्टर प्रेमी तुषार के साथ मिलकर अतुल की हत्या की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीमा की रकम के लिए खौफनाक खेल

Meerut Wife Killed Husband News जानकारी के अनुसार, हस्तिनापुर में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है। पत्नी ने सात जन्मों के बंधन को उसने पलभर में तोड़ दिया। दामिनी को पति से ज्यादा पैसा प्यारा था। इसीलिए उसने बीमा की रकम के लिए खौफनाक खेल रच डाला और प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही सुहाग को उजाड़ डाली। दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने (Meerut Murder Case) के लिए प्लान बनाया। पहले खाने में नींद की गोलियां अतुल को दीं। इसके बाद जब अतुल सो गए तब सांप (Snake Bite Murder) से हाथ और पैर पर कटवा दिया।

पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी (Damini Atul Panwar Case) मिलकर स्कूल चलाते थे। पत्नी का स्कूल के ड्राइवर तुषार के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया। साजिश के तहत नशीला दूध पिलाकर बेहोश किया और फिर सांप से कटवा दिया गया। पुलिस का दावा है कि 20 लाख रुपये की बीमा राशि और अवैध संबंधों के लिए पत्नी ने अपने पति की मौत की साजिश रच डाली। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दामिनी का प्रेमी भी शादीशुदा है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.