Agra Fridge Shivling: फ्रिज में दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

Agra Fridge Shivling: फ्रिज में दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

Agra Fridge Shivling: फ्रिज में दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

Agra Fridge Shivling | Photo Credit: AI

Modified Date: July 14, 2026 / 07:17 am IST
Published Date: July 14, 2026 7:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • फ्रिज में शिवलिंग जैसी आकृति
  • श्रद्धालुओं ने फूल और रुपये चढ़ाए
  • सोशल मीडिया पर वायरल

आगरा: Agra Fridge Shivling उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक घर के फ्रिज के अंदर जमी बर्फ की शिवलिंग जैसी आकृति देखी गई। (Shivling in Fridge) फ्रिज में शिवलिंग बनने की सूचना जैसे ही आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे और पूजा अर्चना शुरू कर दी। फ्रिज में बने शिवलिंग पर लोगों ने रुपये चढ़ाने शुरू कर दिए। कई श्रद्धालु इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ कुछ लोग इसे प्राकृतिक रूप से जमी बर्फ की आकृति बता रहे हैं। (Agra Shivling Video)

‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ हुई पूजा-अर्चना

Shivling in Fridge फ्रिज में बनी बर्फ की आकृति को कई लोगों ने भगवान शिव का स्वरूप मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाए, जलाभिषेक किया और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए। इस खबर के बाद पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से भी लोग इस आकृति के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

अमरनाथ शिवलिंग से जोड़कर इसकी चर्चा हो रही है। कई लोग इसे शिव का चमत्कार मान रहे हैं तो कोई इसे साक्षात भगवान भोलेनाथ मान रहा है। कुछ लोग इसे प्राकृतिक बर्फ की आकृति बता रहा है। आस्था और विज्ञान दोनों नजरियों से चर्चा तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहीं अब इस अनोखे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अभी सरकार 2 घंटे के लिए इलेक्ट्रिसिटी डाउन करेगी फिर क्या होगा? एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये भारत के लोग इसी में खुश हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।