Samvida Karmachari Niyamitikaran News: संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने नियमित करने का किया ऐलान, सीएम बोले- नौकरियों में अब सिफारिश नहीं…

संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने नियमित करने का किया ऐलान, Samvida Karmachari Niyamitikaran Aadesh

Samvida Karmachari Niyamitikaran News: संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने नियमित करने का किया ऐलान, सीएम बोले- नौकरियों में अब सिफारिश नहीं…
Modified Date: July 13, 2026 / 08:45 pm IST
Published Date: July 13, 2026 8:43 pm IST

मोहाली। Samvida Karmachari Niyamitikaran Aadesh: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियां पूरी तरह योग्यता (मेरिट) के आधार पर दी जा रही हैं और भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की सिफारिश या राजनीतिक दबाव की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और सरकारी सेवाओं में लोगों का विश्वास मजबूत करना है।

Samvida Karmachari Niyamitikaran Aadesh सोमवार को मोहाली के सेक्टर-62 स्थित विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के 516 संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने के बाद नियुक्ति पत्र वितरित किए। ये कर्मचारी पिछले करीब 20 वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल अपने नेताओं और करीबी लोगों के परिवारों को लाभ पहुंचाने का काम किया, जबकि कर्मचारियों और उनके परिवारों की चिंता नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को अवसर दे रही है।

उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके अधिकारों की रक्षा करेगी और उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बताया कि अन्य विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को भी नियमित करने की प्रक्रिया जारी है। कुछ मामलों में न्यायालय में लंबित मामलों के कारण देरी हो रही है, लेकिन सरकार जल्द समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से अब तक विभिन्न विभागों में 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

हर जिले में लगेंगे 6.5 लाख पौधे (Samvida Karmachari Niyamitikaran News)

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राज्य के प्रत्येक जिले में साढ़े छह लाख पौधे लगाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जंगलात विभाग के सभी गेस्ट हाउसों के नवीनीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चोहल डैम के समीप स्थित गेस्ट हाउस का आधुनिकीकरण किया जा चुका है और उसी तर्ज पर अन्य गेस्ट हाउसों में भी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

  1. iQOO 16 Launch Date: न बैटरी खत्म होने का डर, न गेमिंग में रुकावट! धांसू बैटरी और डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप से लैस ये फोन देगी फ्लैगशिप फोन्स को भी कड़ी टक्कर
  2. CG Vidhan Sabha Monsoon Session Sthagit : विधानसभा में राम मंदिर पर जोरदार हंगामा! अध्यक्ष ने इस वजह से किया चर्चा से किया इनकार, अब कल था स्थगित हुई कार्यवाही 
  3. Kashi Mahadev: आख़िर क्यों छोड़ा महादेव ने अपना प्रिय कैलाश पर्वत? जानिए, क्यों पूरी पृथ्वी पर केवल काशी ही बनी शिव-पार्वती का स्थायी धाम?


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।