Vietnam Boat Accident: वियतनाम नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव भेजे गए भारत, शुक्रवार को हुआ था भयंकर हादसा

Vietnam Boat Accident: वियतनाम में नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के शव सोमवार को विमान से भारत भेजे गए।

Vietnam Boat Accident: वियतनाम नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव भेजे गए भारत, शुक्रवार को हुआ था भयंकर हादसा

Vietnam Boat Accident/Image Credit: AI

Modified Date: July 13, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: July 13, 2026 8:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की हुई थी मौत।
  • सभी मृतकों के शवों को भेजा गया भारत वापस।
  • शुक्रवार को फू क्वोक द्वीप के पास नाव पलटने से हुआ था हादसा।

Vietnam Boat Accident: नई दिल्ली: वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के शव सोमवार को विमान से भारत भेजे गए। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। शवों को वियतनाम एयरलाइंस के एक विमान से भेजा गया, जिसने स्थानीय समयानुसार शाम करीब छह बजे हो ची मिन्ह सिटी से उड़ान भरी। दूतावास ने कहा कि मृतकों के गृह राज्यों की सरकारें उनके परिजनों के साथ समन्वय कर मुंबई हवाई अड्डे से शवों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगी। हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के तीन और केरल के दो लोग हैं।

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम अपने वियतनामी मित्रों की ओर से मिले शोक संदेशों के लिए आभारी हैं। (Vietnam Boat Accident) इस अत्यंत दुख की घड़ी में आपकी प्रार्थनाओं, प्रयासों और उपस्थिति ने हमें शक्ति प्रदान की।’’ भारतीय दूतावास ने वियतनाम में, सहायता करने वाले सभी अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया।

शुक्रवार को हुआ था हादसा

Vietnam Boat Accident: शुक्रवार को फू क्वोक द्वीप के निकट होन मे रुत नगोई क्षेत्र के पास 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार स्थानीय सदस्यों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलट गई थी। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। दुर्घटना में 16 अन्य पर्यटकों को बचा लिया गया, जो उपचार के बाद भारत लौट चुके हैं, जबकि एक अन्य जीवित बचे पर्यटक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका फू क्वोक के एक अस्पताल में उपचार हो रहा है।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में भर्ती पर्यटक की हालत नाजुक है। दुर्घटना के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। वियतनाम के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। स्पीडबोट के संचालक को रविवार को हिरासत में ले लिया गया। फू क्वोक, वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है। यह अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों और प्रवाल भित्तियों को लेकर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.