SP and Congress Alliance in UP: टूटने वाला है सपा-कांग्रेस का गठबंधन!.. दोनों अपने तरीके से लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव!.. समाजवादियों ने कहा, ‘कांग्रेस, भाजपा की B टीम है’.. खुद सुनें..

Uttar Pradesh SP and Congress Alliance in Danger: यूपी में सपा-कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन के भविष्य पर राजनीतिक अटकलें तेज।

SP and Congress Alliance in UP: टूटने वाला है सपा-कांग्रेस का गठबंधन!.. दोनों अपने तरीके से लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव!.. समाजवादियों ने कहा, ‘कांग्रेस, भाजपा की B टीम है’.. खुद सुनें..

SP and Congress Alliance in UP || Image- The Tribune FILE

Modified Date: July 13, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: July 13, 2026 9:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सपा ने कांग्रेस को बताया भाजपा की बी टीम।
  • इमरान मसूद ने गठबंधन का श्रेय कांग्रेस को दिया।
  • 2027 चुनाव से पहले गठबंधन पर बढ़ी राजनीतिक खींचतान।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। (SP and Congress Alliance in UP) दोनों दलों के नेताओं के हालिया बयानों ने गठबंधन के भविष्य को लेकर अटकलें बढ़ा दी हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों की ओर से गठबंधन टूटने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सपा नेता ने कांग्रेस को बताया ‘भाजपा की बी टीम’

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए इस तरह के बयान दिलवा रही है। उन्होंने कांग्रेस को “भाजपा की बी टीम” तक बता दिया।

एसपी सिंह पटेल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सीमित सीटों पर ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के पीडीए (PDA) को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि वह मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं।

इमरान मसूद ने क्या कहा था?

इससे पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा था कि गठबंधन की जरूरत समाजवादी पार्टी को कांग्रेस से ज्यादा थी। (SP and Congress Alliance in UP) उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा को मिली सफलता में कांग्रेस की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं होता तो समाजवादी पार्टी इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मसूद ने यह भी कहा कि वह अपनी लोकसभा सीट राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व की वजह से जीते हैं, न कि समाजवादी पार्टी के समर्थन से। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए कोई प्रचार रैली नहीं की थी।

2027 चुनाव से पहले बढ़ रही है खींचतान

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार सिंह पटेल ने भी कहा था कि यदि 2027 विधानसभा चुनाव में गठबंधन होता है तो कांग्रेस सीटों में सम्मानजनक और बराबरी की हिस्सेदारी चाहेगी। (SP and Congress Alliance in UP) इसके बाद से दोनों दलों के बीच राजनीतिक खींचतान और बढ़ती दिखाई दे रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा

महिला के बेडरूम में पुलिस का जबरन घुसना निजता का उल्लंघन : अदालत

इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल

देश का निर्यात जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 40.41 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown