Dever-Bhabhi Awaidh Sambandh: हवस की आग में जल रही थी नई-नवेली बहू.. पति के जाते ही बेडरूम में बुझाती थी देवर की प्यास.. इस हाल में पकड़ी गई और फिर..

Dever-Bhabhi Awaidh Sambandh: आगरा में युवक की हत्या मामले में पत्नी और छोटे भाई गिरफ्तार, अवैध संबंध बना हत्या की वजह।

Dever-Bhabhi Awaidh Sambandh: हवस की आग में जल रही थी नई-नवेली बहू.. पति के जाते ही बेडरूम में बुझाती थी देवर की प्यास.. इस हाल में पकड़ी गई और फिर..

Dever-Bhabhi Awaidh Sambandh || Image- AI Generated File

Modified Date: June 21, 2026 / 01:02 pm IST
Published Date: June 21, 2026 1:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पत्नी और देवर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • अवैध संबंधों के चलते रची गई थी हत्या की साजिश।
  • CCTV फुटेज और सबूतों से पुलिस को मिला अहम सुराग।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और छोटे भाई को गिरफ्तार किया गया है। (Dever-Bhabhi Awaidh Sambandh) पुलिस के अनुसार दोनों के बीच अवैध संबंध थे और युवक को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी। इसी कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित एक लोकल रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। बुधवार को उसका शव सदर बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके में एक खेत में मिला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 238 (सबूत नष्ट करना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

CCTV फुटेज से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा घटनास्थल से खून से सना एक पत्थर भी बरामद किया गया, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार माना जा रहा है। (Dever-Bhabhi Awaidh Sambandh) साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस का शक मृतक के छोटे भाई भोला (20) और उसकी पत्नी पर गया। पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

शादी से पहले से थे संपर्क में

सदर बाजार थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि महिला और उसका देवर सोशल मीडिया के माध्यम से शादी से पहले ही एक-दूसरे के संपर्क में थे। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। पुलिस के अनुसार महिला अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी। वह अपने देवर के साथ रहना चाहती थी और दोनों भविष्य में शादी करने की योजना बना रहे थे। इसी मकसद से दोनों ने अमित कुमार को रास्ते से हटाने की साजिश बनाई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पत्थर से हमला, फिर गला घोंटकर हत्या

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपियों ने पहले अमित पर पत्थर से हमला किया। इसके बाद तौलिया जैसे कपड़े से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की ताकि पुलिस को गुमराह कर सके। (Dever-Bhabhi Awaidh Sambandh) जांच अधिकारियों के अनुसार, हत्या के बाद महिला ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए फांसी लगाने का नाटक भी किया। उसने आत्महत्या का प्रयास दिखाकर मामले को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिका यात्रा के दौरान फिल्म निर्माता रिया कपूर की 1.35 करोड़ रुपये की बालियां गायब, मामला दर्ज

बरेली में प्रेम संबंध के विरोध पर युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने सारंग लखानी से शादी की, भागवत, राहुल, खरगे प्रीतिभोज में शामिल हुए

पाकिस्तान के मंत्री अरोड़ा ने सिख दंपति की हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की

बेस्ट बस हड़ताल: दूसरे दिन भी परेशान रहे यात्री, नीट अभ्यर्थियों की मदद के लिए लगाई जाएंगी बसें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown