सरकार का दावा : तीन महीनों में 16 जिलों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही हुए सभी प्रसव
सरकार का दावा : तीन महीनों में 16 जिलों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही हुए सभी प्रसव
लखनऊ, 20 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश के 16 जिलों में पिछले तीन महीनों में सभी प्रसव सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही कराये गये हैं।
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इस दौरान इन जिलों में एक भी गैर—संस्थागत (घर या किसी अन्य जगह पर) प्रसव नहीं कराये गये हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक पिंकी जोवेल ने एक बयान में कहा कि प्रदेश के सभी जिला महिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव सेवाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।
भाषा सलीम
रंजन
रंजन

Facebook


