Amroha Road Accident: हाईवे पर रफ्तार का कहर, ट्रेन छूटी… और सीधे मौत के जाल में जा फंसे युवक, सड़क हादसे में इतने लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप गए लोग
Amroha Road Accident: हाईवे पर रफ्तार का कहर, ट्रेन छूटी... और सीधे मौत के जाल में जा फंसे युवक, सड़क हादसे में इतने लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप गए लोग
Amroha Road Accident/ image source: ibc24
- अमरोहा भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई
- तेज रफ्तार वैगनआर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई
- मृतकों में एक उत्तर प्रदेश के बरेली और तीन पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं
अमरोहाः Amroha Road Accident उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, दो गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक तेज रफ्तार वैगनआर कार अज्ञात वाहन में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। ये घटना गजरौला थाना क्षेत्र के खियालीपुर ढाल की है।
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा (Amroha Road Accident) कोतवाली गजरौला थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर खियालीपुर ढाल में हुआ है, जहां हाईवे पर दिल्ली जा रही तेज रफ्तार वैगनआर कार अज्ञात वाहन से जा टकराई, हादसा इतना भयानक था की, मौके पर ही ड्राइवर मोहम्मद सलमान (27) समेत चार युवकों की मौत हो गई। बाकि तीनों मृतक पश्चिम बंगाल और एक उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाले बताए जा रहे है। घायलों दोनों ययुवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज जारी है।
सलमान रामपुर के पंखेवालान गेट बमनपुरी का रहने वाला था। मृतक के भाई तनवीर ने पुलिस को बताया कि उनके भाई मोहम्मद सलमान टैक्सी में वैगनआर कार चलाते थे। उसने बताया कि दूसरे प्रदेश के पांच युवक दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन रामपुर में उनकी ट्रेन छूट गई। बुधवार सुबह वैगनआर में सवार हो गए। उनको सलमान दिल्ली छोड़ने जा रहे थे।
करीब 4 बजे उनकी वैगनआर कार ख्यालीपुर ढाल से लगभग 200 मीटर आगे पहुंची थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन (Amroha Road Accident) में कार घुस जाने से मोहम्मद सलमान समेत चार युवकों की मौत हो गई। कार में सवार हसनैन व समेतुल इस्लाम घायल हो गए। घायलों को चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें
- WhatsApp Web Down: व्हाट्सऐप वेब हुआ क्रैश! लॉगिन करते ही हैरानी में पड़ गए यूजर्स, खुल रहा ये पेज, जानिए कैसे ठीक करें?
- Raipur Gold Theft: राजधानी के ज्वेलरी शॉप में हो गया बड़ा कांड, देखते ही देखते गायब हुआ करोड़ों का सोना, CCTV देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखें
- CM Sai Targeted Bhupesh Baghel: ‘झूठ बोलने में कांग्रेस ने की है PHD’… भूपेश बघेल पर भड़के सीएम साय, केंद्रीय गृह मंत्री के बयान पर कही थी ऐसी बात
- Indian Officer Dead In Bangladesh: इस देश में संदिग्ध हालत में मिला भारतीय उच्चायोग के अधिकारी का शव, बॉडी को देख पुलिस भी रह गई हैरान, अधिकारियों ने दिया चौंकाने वाला बयान
- Twisha Sharma Death Mystry: ट्विशा शर्मा का होगा दोबारा पोस्टमार्टम!.. सीसीटीवी, लिगेचर रिपोर्ट और परिजनों के बयान ने मौत के मामले को और उलझाया..
- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने निजी विमान के बजाय एअर इंडिया की उड़ान से यात्रा की

Facebook


