Indian Officer Dead In Bangladesh: इस देश में संदिग्ध हालत में मिला भारतीय उच्चायोग के अधिकारी का शव, बॉडी को देख पुलिस भी रह गई हैरान, अधिकारियों ने दिया चौंकाने वाला बयान
Indian Officer Dead In Bangladesh: बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी का शव संदिग्ध हालात में मिला है।
Indian Officer Dead In Bangladesh/Image Credit: IBC24.in
- बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी का शव संदिग्ध हालात में मिला है।
- जिस अधिकारी का शव मिला है उनका नाम नरेंद्र है।
- नरेंद्र चटगांव स्थित भारतीय उच्चायोग में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर थे।
Indian Officer Dead In Bangladesh: नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी का शव संदिग्ध हालात में मिला है। बांग्लादेश पुलिस ने चटगांव के खुल्शी इलाके में स्थित भारत के सहायक उच्चायोग के कार्यालय से एक भारतीय नागरिक का शव बरामद किया। जिस अधिकारी का शव मिला है उनका नाम नरेंद्र है। नरेंद्र हरियाणा का रहने वाला था और चटगांव स्थित भारतीय उच्चायोग में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर थे। उनके मौत के वजहों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
कैसे हुआ खुलासा?
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 35 वर्ष के नरेंद्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे। वहां मौजूद दूसरे अधिकारियों ने अपने स्तर पर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जब नरेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने हाई कमीशन के एक कमरे से नरेंद्र की बॉडी बरामद की। (Indian Officer Dead In Bangladesh) मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है, उनके पिता का नाम राम निवास है और वे हरियाणा के रहने वाले थे।
सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे नरेंद्र
Indian Officer Dead In Bangladesh: चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (CMP) कमिश्नर हसन मोहम्मद शौकत अली ने बांग्लादेश के एक अखबार ‘को बताया कि, नरेंद्र उस कार्यालय में सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। CMP कमिश्नर के अनुसार दूतावास के अधिकारियों को शुरुआत में नरेंद्र के कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
बांग्लादेश की एक न्यूज वेबसाइट ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि, ”पुरानी वीजा सेंटर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मौजूद एक डेटा एंट्री रूम के बाथरूम के दरवाजे के सामने शव मिला।” (Indian Officer Dead In Bangladesh) चट्टगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के जनसंपर्क सहायक आयुक्त अमिनुर राशिद ने बताया, “हमें शुरू में शक है कि अधिकारी की मौत रात के समय किसी वक्त बाथरूम जाते हुए हुई होगी. हालांकि मौत की सही वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।”
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Indian Officer Dead In Bangladesh: पुलिस की टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार करने के बाद नरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए चट्टगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। उन्होंने बताया कि जांच में अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम जांच के बाद ही पता चलेगा। CMP के उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) अमीरुल इस्लाम ने को बताया कि इस घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा (Indian Officer Dead In Bangladesh) और पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Iqra Hasan Viral Video: सपा सांसद इकरा हसन को किया टच तो भड़की.. कहा, ‘मुझे हाथ लगाने की कोशिश मत करना’.. खुद देखें पूरा वीडियो
- MP News: डेडलाइन से पहले MP से खत्म हुआ नक्सलवाद, इन योजनाओं से संवर रहे माओवाद से प्रभावित रहे जिले, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में CM मोहन यादव ने दी जानकारी
- Bhopal Crime News: राजधानी में 24 घंटों में हुआ इतने नाबालिगों का अपहरण, आंकड़ा जानकर आपको भी लगेगा झटका, पुलिस ने शुरू की तलाश

Facebook


