Ankit Baliyan Murder Case Update/Image Credit: X Handle
Ankit Baliyan Murder Case Update: लखनऊ: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्यकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, शामली पुलिस ने अंकित बालियान हत्याकांड के दो संदिग्धों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। इतना ही नहीं इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर निकलकर सामने आई है। पुलिस और आरोपियों के बीच ये मुठभेड़ शामली जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में हुई।
मुठभेड़ से कुछ समय पहले शामली के डीएम आलोक यादव और एसपी एनपी सिंह ने बंतीखेड़ा गांव पहुंचकर अंकित बालियान के पिता पिता सतवीर सिंह समेत पूरे परिवार से मुलाकात की थी। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे। वहीं, इससे पहले परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी और चार दिन की मोहलत दी थी। (Ankit Baliyan Murder Case Update)
Ankit Baliyan Murder Case Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के हत्याकांड के तार हरियाणा से जुड़ रहे हैं। शामली और मेरठ पुलिस की टीमें हरियाणा के हिसार, रोहतक और करनाल पहुंची हैं। अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी शूटर्स इन जिलों के हो सकते हैं।
पुलिस जांच में दावा किया गया है कि अंकित बालियान को मारने के लिए कुल चार बदमाश आए थे। चारों ने एक साथ अंकित पर गोलियां चलाई थीं। इनमें से दो पीले गमछे में दिखाई दे रहे थे। फायरिंग के बाद शूटर्स हरियाणा की ओर भागते दिखे थे, जिसके बाद पुलिस की जांच में हरियाणा का एंगल भी शामिल हो गया। सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा गया था कि भागते हुए एक आरोपी ने किसी से फोन पर बात की थी। (Ankit Baliyan Murder Case Update)
इन्हें भी पढ़ें:-