Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस

Ads

Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 07:58 AM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 08:02 AM IST

Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • अश्वनी नगर में आधी रात 22 वर्षीय युवक अहमद खान की हत्या
  • दो अज्ञात हमलावरों ने युवक का पीछा किया और उस पर ताबड़तोड़ वार किए
  • पुरानी बस्ती थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें CCTV फुटेज खंगालकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं

रायपुर। Raipur Murder Case: राजधानी रायपुर अब अपराधगढ़ बनती जा रही है। यहां बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा। आए दिन मर्डर, रेप, चाकूबाजी, चोरी जैसे कई वारदात सामने सामने आती रहती है। वहीं, इसी बीच आधी रात अश्वनी नगर (Ashwini Nagar Murder) में युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

हत्या कर बाइक से फरार हुए हमलावर (Raipur Crime News)

Raipur Murder Case बताया जा रहा है कि अश्वनी नगर गौसिया मस्जिद के पास युवक की 2 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार (Murder with sharp weapon) से वारकर हत्या कर फरार हो गए। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, आधी रात साढ़े 12 बजे डंगनिया निवासी अहमद खान (Ahmed Khan Murder Case) 22 साल का अश्ननी नगर गली पर किसी बात को लेकर बहस हो गया, इस दौरान दौरान युवक अहमद अपनी एक्टीवा से बचने के लिए भागा लेकिन उसकी एक्टीवा नाली में गिर गई जिससे युवक सड़क पर गिर गया और पीछा कर रहे दो हमलावरों ने जमीन पर ही युवक पर धारदार हथियार से ताबडतोड़ कई वार कर दिये। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

CCTV खंगाल रही पुलिस (Raipur Murder News)

Raipur Murder Case पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खुन से लथपथ अश्नवनी नगर सड़क पर पड़ा है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद DCP, ADCP, ACP समेत क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आसपास लगे CCTV कैमरो को खंगाल रही है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्जकर फरार अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

 

ये भी पढ़ें

 

रायपुर में युवक की हत्या कहां हुई?

यह वारदात रायपुर के अश्वनी नगर इलाके में गौसिया मस्जिद के पास हुई।

मृतक युवक कौन था?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान डंगनिया निवासी 22 वर्षीय अहमद खान के रूप में हुई है।

हत्या को कितने लोगों ने अंजाम दिया?

जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया और बाइक से फरार हो गए।

पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए क्या कर रही है?

पुरानी बस्ती थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

हत्या की वजह क्या सामने आई है?

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश और जांच में जुटी है।