बलिया में किशोरी को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ़्तार

बलिया में किशोरी को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ़्तार

बलिया में किशोरी को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ़्तार
Modified Date: March 11, 2023 / 07:58 pm IST
Published Date: March 11, 2023 7:58 pm IST

बलिया (उप्र), 11 मार्च (भाषा) बलिया जिले के गड़वार थानाक्षेत्र में एक किशोरी को कथित रूप से अगवा करके सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार गड़वार थानाक्षेत्र के कुरेजी पुल नहर से विश्वजीत सिंह नामक आरोपी को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गड़वार थानाक्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय एक किशोरी को 20 दिसम्बर 2022 को पांच लोगों ने अगवा करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर 21 दिसम्बर 2022 को पांच व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता व पाक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित


लेखक के बारे में