Bagpat Men Dog Viral Video: रात के सन्नाटे में कुत्ते को दबोचकर युवक करने लगा ऐसी हरकत, फिर कमरे में कैद की हैवानियत, आप भी देखें दिल दहला देने वाला 20 सेकंड का वीडियो

Bagpat Men Dog Viral Video: बागपत जिले के रमाला क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक कुत्ते को जबरदस्ती शराब पिला रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र उर्फ़ बल्लम को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Bagpat Men Dog Viral Video: रात के सन्नाटे में कुत्ते को दबोचकर युवक करने लगा ऐसी हरकत, फिर कमरे में कैद की हैवानियत, आप भी देखें दिल दहला देने वाला 20 सेकंड का वीडियो

Bagpat Men Dog Viral Video/ Image Source : AI Generated

Modified Date: January 5, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: January 5, 2026 1:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें युवक कुत्ते को शराब पिला रहा था।
  • पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ़ बल्लम को गिरफ्तार किया।
  • पुलिस जनता से अपील: पशुओं के साथ क्रूरता न करें और ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। पांच जनवरी को बागपत जिले के रमाला क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक कुत्ते को जबरदस्ती पकड़कर शराब पीला रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। Bagpat Men Dog Viral Video

जबरदस्ती पीला रहा था शराब Bagpat Men Dog Viral Video

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक व्यक्ति कुत्ते के साथ क्रूरता कर उसे बोतल से जबरन शराब पिलाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Bagpat Men Dog Viral Video

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रमाला क्षेत्र का निवासी है और उसकी पहचान जितेंद्र उर्फ़ बल्लम के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे रविवार को गिरफ्तार किया और आम जनता से अपील की है कि वे पशुओं और बेजुबानों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता न करें। यदि इस तरह की कोई घटना संज्ञान में आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। Bagpat Men Dog Viral Video

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.