Barabanki Accident : यूपी के बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

Ads

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए एक बड़े सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं लोगों की हालत गंभीर है। यह घटना देवा थाना क्षेत्र के पास हुई है।

  •  
  • Publish Date - November 3, 2025 / 11:50 PM IST,
    Updated On - November 3, 2025 / 11:51 PM IST

UP Road Accident News/Image Credit: IBC24 File Image

HIGHLIGHTS
  • अर्टिगा कार को सामने से आ रहे ट्रक ने मार दी टक्कर 
  • राहत एवं मृतकों की शिनाख्त जारी
  • सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

बाराबंकी: Barabanki News, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए एक बड़े सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं लोगों की हालत गंभीर है। यह घटना देवा थाना क्षेत्र के पास हुई है।

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

Barabanki Accident: आपको बता दें कि राजस्थान के बाद अब यूपी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यूपी के बाराबंकी में सोमवार काे सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में कार और ट्रक की टक्कर हुई है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

अर्टिगा कार को सामने से आ रहे ट्रक ने मार दी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा की आमने-सामने की टक्कर हुई है। इस हादसे में कार चालक श्रीकांत शुक्ला सहित अन्य यात्री भी इस भीषण हादसे में जान गंवा बैठे हैं। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी की ओर से फतेहपुर की तरफ जा रही अर्टिगा कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल रेफर किया गया है।

राहत एवं मृतकों की शिनाख्त जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य में जुट गई। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजय वर्गीय भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल लोगों का इलाज जारी है। मौके पर पुलिस और राहत दल ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:

ताजा खबर