West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी से मिले आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज, बंगाल की सनातन संस्कृति को लेकर हुई अहम चर्चा

Ads

West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी से मिले आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज, बंगाल की सनातन संस्कृति को लेकर हुई अहम चर्चा

  •  
  • Publish Date - August 13, 2026 / 10:33 AM IST,
    Updated On - August 13, 2026 / 10:34 AM IST

West Bengal News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज और शुभेंदु अधिकारी के बीच मुलाकात
  • संस्कृति और अस्मिता पर चर्चा
  • बंगाल की परंपरा और जनभावनाओं को समझने पर जोर

कोलकाता: West Bengal News जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज ने पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शुभेंदु अधिकारी से कोलकाता में भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच रामानन्द मिशन के प्रस्तावित आयोजनों के साथ-साथ बंगाल की सनातन संस्कृति, परंपरा और प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

West Bengal News आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज ने बताया कि कोलकाता प्रवास के दौरान उन्हें लगातार शुभेंदु अधिकारी के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली के बारे में सुनने का अवसर मिला। इससे पूर्व दोनों की व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई थी, हालांकि फोन पर एक-दो बार बातचीत अवश्य हुई थी।

जब शुभेंदु अधिकारी को महाराज के कोलकाता प्रवास की जानकारी मिली तो आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज ने उनसे भेंट की इच्छा व्यक्त की। इस पर जब उन्होंने पूछा कि वे कब उनसे मिलने आ सकते हैं, तो अधिकारी ने कहा— “महाराज, आप संत हैं। मैं आपको अपने पास नहीं बुला सकता; मैं स्वयं आपके पास दर्शन करने आऊंगा।”

आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज के अनुसार, अधिकारी का यह भाव उनके हृदय को स्पर्श कर गया। भेंट के लिए पहुंचने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा— “महाराज, संतों के आशीर्वाद से यहां का हिन्दू बच गया।”

महाराज ने कहा कि बंगाल की धरती सदैव से राष्ट्र को दिशा देने वाले महापुरुषों की भूमि रही है। चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तित्वों ने इसी पावन भूमि से देश को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि आज बंगाल को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो प्रदेश की संस्कृति, परंपरा, अस्मिता और जनभावनाओं को समझते हुए उसे नई दिशा दे सके। शुभेंदु अधिकारी के साथ बातचीत के दौरान उन्हें उनके भीतर इस दायित्व को निभाने की प्रबल इच्छाशक्ति और सामर्थ्य का अनुभव हुआ।

आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज ने कहा कि सामान्यतः किसी बड़े कार्य की चर्चा में अनेक प्रकार के प्रश्न और आशंकाएं सामने आती हैं, लेकिन शुभेंदु अधिकारी के साथ संवाद के दौरान उन्हें अलग अनुभव हुआ। उनके भीतर कार्य के प्रति स्पष्टता, संकल्प और कुछ कर गुजरने का आत्मविश्वास दिखाई देता है।

महाराज ने श्रीहनुमान जी एवं मां काली से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे शुभेंदु अधिकारी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अपार सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि वे बंगाल की सनातन संस्कृति, गौरव और अस्मिता की रक्षा करते हुए प्रदेश को पुनः ‘सोनार बांग्ला’ के गौरवशाली पथ पर आगे ले जाने में अपना योगदान दे सकें।

रामानन्द मिशन के प्रस्तावित आयोजनों को लेकर हुई यह मुलाकात संत परंपरा और जननेतृत्व के बीच संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।

इन्हें भी पढ़ें:-

आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज कौन हैं?

जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी।

मुलाकात कहां हुई?

कोलकाता में।

मुलाकात में किन विषयों पर चर्चा हुई?

रामानन्द मिशन के आयोजन, बंगाल की संस्कृति, परंपरा और जनभावनाओं पर।