उप्र: बीबीए छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या की
उप्र: बीबीए छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या की
लखनऊ, 14 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के एक छात्र ने अपने कमरे में ‘रिवॉल्वर’ से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद इलाके में कालाकांकर हाउस के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हर्ष सिंह (19) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि युवक अपने कमरे में खून से लथपथ पड़ा था और घटनास्थल से एक ‘रिवॉल्वर’ भी बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जबकि फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
वहीं परिजनों ने भी किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा जफर जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


