बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: May 3, 2022 5:29 pm IST

कौशांबी (उप्र), तीन मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम ऊनो से एक बारात इसी थाना क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव में सोमवार शाम को गई थी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को लालू सरोज (22) अपने साथी अनीश कुमार के साथ बारात से लौट रहा था। थाना क्षेत्र के टेवा गांव के पास भूसे से लदे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे लल्लू सरोज की मौके पर ही मौत हो गई तथा अनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया है।

भाषा सं आनन्द सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।