Bimlendra Kumar Sanchi University New VC: सांची यूनिवर्सिटी को मिला नया कुलपति, राज्यपाल ने इस पूर्व प्रोफेसर के नाम पर लगाई मुहर, जानें कितने साल का होगा कार्यकाल /image: Social Media
वाराणसी। Bimlendra Kumar Sanchi University New VC: उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय (Sanchi University of Buddhist-Indic Studies) के नए कुलपति (Sanchi University Vice Chancellor) की नियुक्त कर दी है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर बिमलेन्द्र कुमार (Professor Bimlendra Kumar) सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु बनाए गए है, यह नियुक्ति प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Mangubhai Patel) ने की है।
Bimlendra Kumar Sanchi University New VC प्रो. बिमलेन्द्र कुमार को विश्वविद्यालय का कुलपति (Vice Chancellor) बनाया गया है। वे पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति 4 साल के लिए की गई है। लेकिन अगर इससे पहले उनकी उम्र 70 वर्ष हो जाती है, तो उनका कार्यकाल वहीं समाप्त हो जाएगा। उनकी सेवा और नियुक्ति की शर्तें विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होंगी। यह आदेश 9 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें