Rinku Rajwada Passes Away: सड़क हादसे में मशहूर लोकगायक की मौत, सिर पर हेलमेट रहता तो बच सकती थी जान, कला जगत में शोक की लहर

Ads

सड़क हादसे में मशहूर लोकगायक की मौत, सिर पर हेलमेट रहता तो बच सकती थी जान, Folk singer Rinku Rajwada Passes Away in Mathura

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 02:20 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 04:03 PM IST

पवन शर्मा, मथुरा: Rinku Rajwada Passes Away: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सड़क हादसे में लोक गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आगरा जिले के मिढाकुर गांव निवासी रजवाड़ा (31) मंगलवार को मोटरसाइकिल से बलदेव क्षेत्र के कंजौली घाट उत्तरी बाईपास के रास्ते बरौली से फरह जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

Rinku Rajwada Passes Away: उन्होंने बताया कि हादसे में अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण रजवाड़ा की मौत हो गई। रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रावत ने बताया कि हादसे के समय रजवाड़ा ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। रिंकू रजवाड़ा रसिया गायन के साथ-साथ भजन संध्या के कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति देते थे। वह हाथरस निवासी करण शर्मा के दल के साथ अलग-अलग स्थानों पर भजन संध्या और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन करते थे।