Naraj Foofa BJP Viral Video: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘नाराज फूफा’, सोशल मीडिया पर जारी किया Video सांग, पूछा ‘क्या तूम ही हो दिमागी नक्सल?’.. देखें

Ads

Naraj Foofa BJP Viral Video: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया 'नाराज फूफा', सोशल मीडिया पर जारी किया Video सांग, पूछा 'क्या तूम ही हो दिमागी नक्सल?'.. देखें

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 02:32 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 02:40 PM IST

Naraj Foofa BJP Viral Video | Photo Credit: IBC24 Customize

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी पर नया मीम
  • भाजपा का वायरल वीडियो
  • पीएम के भाषण से उठे शब्द

नई दिल्ली: Naraj Foofa BJP Viral Video भाजपा और कांग्रेस के लिए इन दिनों सोशल मीडिया सियासी लड़ाई का सबसे लोकप्रिय अखाड़ा बना हुआ है। दोनों ही सियासी पार्टियां एक-दूसरे के शीर्ष नेताओं और उनकी नीतियों पर कार्टून और मीम्स के जरिए निशाना साध रहे हैं। भाजपा के वीडियो जहां राहुल, सोनिया गांधी और एआईसीसी चीफ पर आधारित रहते हैं तो वहीं कांग्रेस के मीम्स में प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया जाता है।

राहुल गांधी को बताया “नाराज फूफा” और “दिमागी नक्सल”

Naraj Foofa BJP Viral Video इस बीच भाजपा ने कांग्रेस के शीर्ष नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर एक नया मीम वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिए भाजपा ने राहुल गांधी को “नाराज फूफा” और “दिमागी नक्सल” बताया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो सॉन्ग में राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए जहां बीजेपी अपनी उपलब्धियां गिनवा रही है तो दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि, राहुल गांधी किसी नाराज फूफा की तरह हर उपलब्धि और विकास पर सवाल पूछते रहते हैं। बता दें कि, पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने ‘नाराज फूफा’ और ‘दिमागी नक्सल’ जैसे शब्दों का जिक्र अपने भाषणों में किया था, लिहाजा तब से ही यह शब्द सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

भाजपा ने राहुल गांधी को क्या कहा?

“नाराज फूफा” और “दिमागी नक्सल”।

यह वीडियो किस पर आधारित है?

भाजपा की उपलब्धियों और राहुल गांधी की आलोचनाओं पर।

कांग्रेस किसे निशाने पर लेती है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को।