स्कूल बस के ड्राइवर की काली करतूत, छात्रा के अगले सीट पर बैठाकर कर किया घिनौना काम, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

स्कूल बस के ड्राइवर की काली करतूत, छात्रा के अगले सीट पर बैठाकर कर किया घिनौना काम,Black act of driver, he did a disgusting act by making the girl student sit on the front seat

स्कूल बस के ड्राइवर की काली करतूत, छात्रा के अगले सीट पर बैठाकर कर किया घिनौना काम, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
Modified Date: April 28, 2024 / 12:39 am IST
Published Date: April 27, 2024 5:03 pm IST

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कक्षा एक में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसे विद्यालय ले जा रहे स्‍कूल वाहन चालक ने कथित रूप से अश्लील हरकत की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More : LSG vs RR : प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंचा राजस्थान, लखनऊ को सात विकेट से चटाई धूल, सैमसन की खेली कप्तानी पारी 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने  को बताया कि शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल तक ले जाने वाले वाहन चालक ने शुक्रवार को विद्यालय ले जाते समय उसे वैन की अगली सीट पर बिठाकर अश्लील हरकतें की। छात्रा जब विद्यालय पहुंची तो उसने यह जानकारी अपनी अध्यापिका को दी।

Read More : #SarkarOnIBC24 : पहले ‘रावण’.. अब धर्मांतरण पर घमासान! आखिर कब तक टूटती रहेगी सियासी मर्यादा? देखिए ये वीडियो

एसपी ने परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इसके बाद अध्यापिका ने छात्रा को कथित तौर पर डराया धमकाया कि घटना की जानकारी अपने घर वालों को मत देना। हालांकि, जब छात्रा घर आई तो उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मीणा ने बताया कि पुलिस ने आज सुबह आरोपी वाहन चालक कामरान तथा विद्यालय प्रबंधक खान साहब खाबर के विरुद्ध मामला दर्ज कर कामरान को गिरफ्तार कर लिया।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें- https://www.facebook.com/IBC24News

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।