Muskan Rastogi Pregnant: मां बनने वाली है जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान, डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

Muskan Rastogi Pregnant: मां बनने वाली है जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान, डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

Muskan Rastogi Pregnant: मां बनने वाली है जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान, डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

Muskan Rastogi Pregnant

Modified Date: November 24, 2025 / 06:18 pm IST
Published Date: November 24, 2025 6:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मेरठ जेल में बंद मुस्कान अस्पताल में भर्ती
  • जल्द हो सकती है डिलीवरी
  • डॉक्टरों की टीम निगरानी में

मेरठ: Muskan Rastogi Pregnant मेरठ जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान अब मां बनने वाली है। दरअस, वह पिछले 9 महीने से गर्भवती है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी पेट में तेज दर्द उठा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज ही उसकी डिलीवरी हो सकती है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया, मुस्कान की प्रेग्नेंसी का समय अब पूरा हो चुका है। जिसके बाद उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उम्मीद है कि आज मुस्कान के बेबी हो जाएगा।

मुस्कान का इलाज गायनिक विभाग की HOD डॉ. शगुन कर रही हैं। डॉ. शगुन ने बताया, मुस्कान का बेबी ढाई किलो का है। उसे पहला बेबी जो हुआ था, वो नॉर्मल हुआ था। इसलिए हमारा प्रयास है कि दूसरा बेबी भी नॉर्मल कराया जाए। 5 डॉक्टरों की टीम मिलकर मुस्कान को देख रही है। मुस्कान में फिलहाल फ्लूड की कमी है, इसके कारण थोड़ा कांप्लीकेशन हो सकता है।

Muskan Rastogi Pregnant अप्रैल में हुई थी गर्भावस्था की पुष्टि

आपको बता दें कि अप्रैल 2025 में मेडिकल जांच के दौरान मुस्कान की गर्भावस्था की पुष्टि हुई थी। ज्ञात रहे कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर तीन मार्च 2025 को अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी। सौरभ और मुस्कान का प्रेम विवाह हुआ था। सौरभ राजपूत विदेश से भारत अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने पहुंचा था, इसी दौरान रात को मुस्कान रस्तौगी ने उसे मौत के घाट उतार दिया था।

पति के टुकड़े कर भर दी थी नीले ड्रम में

आपको बता दें किे मुस्कान अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। जिसके बाद नीले ड्रम में लाश के टुकड़े भरकर उसे सीमेंट से सील कर दिया। मेरठ में हुए इस हत्याकांड से पूरा देश हिल गया था।

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।