उप्र: मुरादाबाद में दो दिन से जारी बारिश के बाद चार मंजिला मकान ढहा, कोई हताहत नहीं

उप्र: मुरादाबाद में दो दिन से जारी बारिश के बाद चार मंजिला मकान ढहा, कोई हताहत नहीं

उप्र: मुरादाबाद में दो दिन से जारी बारिश के बाद चार मंजिला मकान ढहा, कोई हताहत नहीं
Modified Date: September 6, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: September 6, 2026 8:38 pm IST

मुरादाबाद, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में दो दिन की भारी बारिश के बाद रविवार को चार मंजिला एक मकान ढह गया हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने एहतियात के तौर पर एक दिन पहले ही इमारत को खाली कराकर सील कर दिया था।

अधिकारियों के अनुसार, पीतल कारोबारी सरफराज अली के इस मकान को शुक्रवार को असुरक्षित घोषित कर सील कर दिया गया था और सभी लोगों को इमारत से बाहर निकाल दिया गया था।

उन्होंने बताया कि मकान मालिक को इस इमारत को गिराने के निर्देश भी दिए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम अचानक मकान गिर गया, जिससे मलबा आसपास के घरों, दुकानों और सड़क पर फैल गया।

उन्होंने बताया कि इमारत में बनी कई दुकानें बंद थीं और पुलिस ने पहले ही इलाके में लोगों की आवाजाही रोक दी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लगातार बारिश के कारण मुरादाबाद के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में