रेल पटरी के नजदीक पाए गए युवा दंपति के शव

रेल पटरी के नजदीक पाए गए युवा दंपति के शव

रेल पटरी के नजदीक पाए गए युवा दंपति के शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: September 20, 2022 9:21 pm IST

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 20 सितंबर (भाषा) संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र में एक युवा दंपति के शव मंगलवार सुबह रेल की पटरी के नजदीक पाए गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भुआरिया इलाके में ग्रामीणों ने सुबह रेल की पटरी के पास एक युवक और युवती के शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के अनुसार दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हुई है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने परिजन की मदद से मृतकों की शिनाख्त राकेश (23) और उसकी पत्नी लक्ष्मी (20) के रूप में की। परिजन के मुताबिक दोनों के बीच में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और उसके बाद रात लगभग 11 बजे वे दोनों घर से कहीं चले गए थे।

परिजन का कहना है कि राकेश और लक्ष्मी का विवाह चार महीने पहले ही हुआ था एवं लक्ष्मी गर्भवती थी।

सूत्रों ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में