UP Crime News: मंदिर के पास मिला बुजुर्ग साध्वी का शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
UP Crime News: हाथरस में एक मंदिर के पास बनी झोपड़ी के बाहर मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग साध्वी का शव बरामद हुआ।

UP Crime News/ Image Source- IBC24 File Image
- हाथरस में मंदिर के पास मिला बुजुर्ग साध्वी का शव।
- मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर रहती थी बुजुर्ग साध्वी।
- पुलिस ने साथी पर जताया हत्या का शक।
हाथरस: UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक मंदिर के पास बनी झोपड़ी के बाहर मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग साध्वी का शव बरामद हुआ। पुलिस को संदेह है कि, किसी विवाद के बाद साध्वी के साथी ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने बताया कि साधु वेश रखने वाला उसका साथी घटना के बाद से लापता है। स्थानीय लोगों ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू स्थित भैरवनाथ मंदिर के पास झोपड़ी के बाहर खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
भैरवनाथ मंदिर के पास है मृतका की झोपडी
UP Crime News: हाथरस जंक्शन पुलिस थाने के निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव मौके पर पहुंचे, इसके बाद सिकंदराराऊ के क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव की पहचान सिकंदराराऊ क्षेत्र के बरगांव गांव की रेखा देवी (70) के रूप में हुई है। वह कई वर्ष पहले गृहस्थ जीवन त्यागकर साध्वी बन गई थी और वर्षों से भैरवनाथ मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर रह रही थी।
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि रेखा नेम सिंह नाम के एक अन्य साधु के साथ रहती थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रेखा और नेम सिंह के बीच अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने बताया कि संदेह है कि ऐसी ही किसी झड़प के दौरान नेम सिंह ने उसे डंडे या किसी भारी वस्तु से मारा, जिसमें उसकी मौत हो गई और इसके बाद नेम सिंह फरार हो गया।
पुलिस को साथी पर संदेह
UP Crime News: क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना ने बताया कि संदेह है कि यह घटना देर रात दोनों के बीच हुए विवाद के कारण हुई। उन्होंने कहा, ‘‘ शायद उसकी हत्या डंडे या किसी अन्य भारी वस्तु से प्रहार करके की गई है। नेम सिंह का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।’’ मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: body of an elderly Sadhvi was found near the temple, police reached the spot and started investigation
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pm