लखनऊ में टीले वाली मस्जिद के सामने मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Ads

लखनऊ में टीले वाली मस्जिद के सामने मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 08:37 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 08:37 PM IST

लखनऊ, नौ मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टीले वाली मस्जिद के सामने ई-रिक्शा स्टैंड पर सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस की ओर से यहां जारी एक बयान के मुताबिक राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्थित टीले वाली मस्जिद के सामने ई-रिक्शा स्टैंड पर लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया।

बयान के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करने की कोशिश की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बयान के मुताबिक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा

सलीम रवि कांत