Senior IAS Officers Transfer Order: छुट्टी के दिन निकला सीनियर IAS अफसरों के तबादले का आदेश.. कई विभागों के प्रमुख सचिवों में बड़ा फेरबदल, यहां देखें पूरी लिस्ट..

उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा, वी. हेकाली झिमोमी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और रणवीर प्रसाद को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कई अधिकारियों को वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

Senior IAS Officers Transfer Order: छुट्टी के दिन निकला सीनियर IAS अफसरों के तबादले का आदेश.. कई विभागों के प्रमुख सचिवों में बड़ा फेरबदल, यहां देखें पूरी लिस्ट..

Senior IAS Officers Transfer Order in Uttar Pradesh || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 20, 2026 / 10:46 pm IST
Published Date: September 20, 2026 10:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अफसरों के विभाग बदले
  • अमित घोष को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी
  • रणवीर प्रसाद को ऊर्जा विभाग का प्रभार

Senior IAS Officers Transfer Order in Uttar Pradesh: लखनऊ: आज इतवार है और सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश भी है। ऐसे में आज के दिन सामने आये सीनियर अफसरों के तबादले की लिस्ट ने हर किसी को चौंका दिया है। इस सूची में 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अफसरों के नाम शामिल है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कई विभाग हुए तबादले से प्रभावित

सूची एक मुताबिक़ सरकार ने कई सीनियर अफसरों को नए विभाग की जिम्मेदारी दी है तो कई अधिकारियों को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। इस तबादले में उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, ऊर्जा और श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभाग प्रभावित हुए है। नीचे देखें लिस्ट..

देखें किस अधिकारी को कौन सी जिम्मेदारी

  1. अमित कुमार घोष – अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  2. अमृत अभिजात – अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान पद के साथ उन्हें अपर मुख्य सचिव, परिवहन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  3. वी.ओ. हेकाली झिमोमी – प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  4. महेंद्र प्रसाद अग्रवाल – प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  5. अनिल कुमार – प्रमुख सचिव, पंचायती राज के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा प्रमुख सचिव, उपभोक्ता मामले आयुक्त, खाद्य एवं रसद का प्रभार दिया गया है।
  6. डा. एमकेएस सुंदरम – प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन तथा प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रमुख सचिव, कृषि, प्रमुख सचिव, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा प्रमुख सचिव, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन का प्रभार दिया गया है।
  7. रविंद्र – प्रमुख सचिव, कृषि, प्रमुख सचिव, कृषि शिक्षण एवं अनुसंधान तथा प्रमुख सचिव, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि मंडी परिषद के पद पर भी हैं। उन्हें प्रमुख सचिव, पंचायती राज का प्रभार दिया गया है।
  8. अमित गुप्ता – प्रमुख सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान पद के साथ उन्हें प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  9. रणवीर प्रसाद – प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा प्रमुख सचिव, उपभोक्ता मामले आयुक्त, खाद्य एवं रसद के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रमुख सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और अध्यक्ष, यूपीएसएलडीसी लिमिटेड का प्रभार दिया गया है।
  10. डा. आशीष कुमार गोयल – अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और अध्यक्ष, यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन का प्रभार दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा के 27,000 वोट कम करने’ का काम करेंगे: अखिलेश यादव

आशियाना हाउसिंग चालू वित्त वर्ष में जमीन खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी: एमडी

मुंबई पुलिस पर उमर खालिद पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रद्द कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप

महानगरों से आगे बढ़ी भर्ती की प्रक्रिया, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर बने नए प्रतिभा केंद्र: रिपोर्ट

पहले उप्र पुलिस भर्ती में आवेदन नहीं करने वालों को भी नियुक्ति पत्र दे दिया जाता था: आदित्यनाथ


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown