Brij Lal on Rahul Gandhi: ‘दलितों का अपमान करना कांग्रेस की खानदानी परंपरा’, राहुल गांधी पर भड़के राज्यसभा सांसद, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान में बेच रहे जहर’

Brij Lal on Rahul Gandhi: 'दलितों का अपमान करना कांग्रेस की खानदानी परंपरा', राहुल गांधी पर भड़के राज्यसभा सांसद, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान में बेच रहे जहर’

Brij Lal on Rahul Gandhi: ‘दलितों का अपमान करना कांग्रेस की खानदानी परंपरा’, राहुल गांधी पर भड़के राज्यसभा सांसद, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान में बेच रहे जहर’

Brij Lal on Rahul Gandhi | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 1, 2026 / 01:25 pm IST
Published Date: September 1, 2026 1:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बृजलाल ने राहुल गांधी के बयान को झूठा बताया
  • पीएम मोदी की पहल को सराहा
  • दलितों की उपेक्षा करने की परंपरा बताई

लखनऊ: Brij Lal on Rahul Gandhi कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चाय की दुकानों पर दलितों के लिए अलग गिलास रखे जाने वाले बयान पर राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को दलितों का अपमान बताते हुए कहा कि चाय की दुकानों पर दलितों और सवर्णों के लिए अलग-अलग गिलास रखने की बात सरासर झूठ और बे-सिर-पैर का फर्जी नैरेटिव है। आज स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के कुल्हड़ और कागज के गिलास का इस्तेमाल बढ़ा है, जिन्हें एक बार प्रयोग के बाद फेंक दिया जाता है।

Brij Lal on Rahul Gandhi राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों और कामगार जातियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की। कांग्रेस ने 60 वर्ष से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद इन कामगार और वंचित वर्गों के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद को नामदार मानते हैं, वे कामगारों के बारे में कैसे सोच सकते हैं।

चाय के गिलास का बयान दलितों की गरिमा पर चोट

बृजलाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के चाय के गिलास वाले बयान ने दलित समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस और गांधी परिवार पर दलितों के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘दलितों का अपमान करना कांग्रेस की खानदानी परंपरा रही है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल से जुड़े कई राजनीतिक प्रसंगों का हवाला देते हुए कांग्रेस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया। 1946 में संविधान सभा के चुनाव में कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी।

राहुल गांधी अपनी मोहब्बत की दुकान में जहर बेच रहे

बृजलाल ने राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि वह अपनी मोहब्बत की दुकान में जहर बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से समाज में भ्रम और विभाजन पैदा होता है। इसलिए उन्हें को पहले देश के दलित समाज की गरिमा और वास्तविक समस्याओं को समझना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।