UP Crime News: अमेठी में बहन के प्रेम विवाह कर लेने पर जीजा की हत्या कर दी गयी, दो गिरफ्तार
UP Crime News: अमेठी जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके साले और उसके साथी ने हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
UP Crime News/ image source: galbally parker
UP Crime News: अमेठी: उत्तर प्रदेश अमेठी जिले के शुकुल बाजार इलाके में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके साले और उसके (साले के) साथी ने कथित तौर पर तलवार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सरवनन टी ने कहा कि, शुकुल बाजार के रहमतगढ़ के शाहिद का शव 24 फरवरी को शहर के पास एक नाले के (UP Crime News) पास से बरामद किया गया था, उस पर तेज धार वाले हथियार से वार किया गया था।
शव मिलने के 24 घंटे बाद हुआ खुलासा
एसपी ने कहा,‘‘शव बरामद होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया और शाहिद के साले लोहांगी निवासी सुहैल एवं उसके सहयोगी मवैया रहमतगढ़ के अभिषेक पाल को गिरफ्तार कर लिया।’’ पुलिस के मुताबिक, सुहैल अपनी बहन के शाहिद से प्रेम विवाह का विरोध करता था। सरवनन ने कहा,‘‘24 फरवरी की रात को आरोपी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर शाहिद पर तलवार से हमला किया और उसकी हत्या कर दी।’’
उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शस्त्र अधिनियम एवं भारतीय (UP Crime News) न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया है।
टेंट व्यापारी का बेटा था मृतक
शाहिद शुकुल बाजार इलाके के मशहूर टेंट व्यवसायी शरीफ का बेटा था। परिजनों के मुताबिक शाहिद सोमवार शाम घर से निकला था (UP Crime News) लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला । अगली सुबह उसका खून से लथपथ शव एक नाले के पास मिला। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CBDA Seminar Raipur: ग्रीन हाइड्रोजन से चलेंगे छत्तीसगढ़ के उद्योग! किसानों को भी ये तगड़ा लाभ, आयोजित किया गया CBDA सेमिनार
- Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में होने वाला है बड़ा नक्सली सरेंडर! एक साथ इतने खूंखार नक्सली डालेंगे हथियार, पूरी लिस्ट आई सामने
- Rules for Contesting Elections: बदल गया चुनाव लड़ने का नियम! अब ये लोग भी पंचायत और निकाय चुनाव में अजमा सकेंगे किस्मत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Facebook


