सहारनपुर में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

सहारनपुर में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

सहारनपुर में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत
Modified Date: February 4, 2024 / 02:56 pm IST
Published Date: February 4, 2024 2:56 pm IST

सहारनपुर (उप्र), चार फरवरी (भाषा) सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया किसहारनपुर जिले के थाना मिर्जापुर निवासी रफाकत (22) अपने जीजा तौफीक (25) के साथ पास के रायपुर में शनिवार को टेंट लगाने गया था। दोनों जीजा-साले शनिवार देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे तभी गदेवड आलमपुर के निकट पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार जीजा-साले ट्रक की चपेट में आ गये और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाला ट्रक भी अनियंत्रित होकर पूर्वी यमुना नहर में पलट गया लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जैन ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और ट्रक को जब्त कर लिया है।

भाषा सं आनन्‍द सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में