बसपा ने 10 नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की सूची जारी की

बसपा ने 10 नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की सूची जारी की

बसपा ने 10 नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की सूची जारी की
Modified Date: April 17, 2023 / 08:12 pm IST
Published Date: April 17, 2023 8:12 pm IST

लखनऊ, 17 अप्रैल (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार को नगरीय निकाय चुनाव में 10 नगर निगमों के महापौर के उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिनमें से छह उम्मीदवार मुस्लिम हैं।

बसपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार आगरा नगर निगम से लता, मथुरा से राजा मोहतासिम अहमद, फिरोजाबाद – रुखसाना बेगम, झांसी- भगवान दास फुले, सहारनपुर-खादिजा मसूद, लखनऊ-शाहीन बानो, वाराणसी-सुभाष चंद्र माझी, प्रयागराज- सईद अहमद, मुरादाबाद- मोहम्मद यामीन और गोरखपुर नगर निगम के लिए नवल किशोर नाथानी को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने नौ अप्रैल को राज्य में नगर निकाय चुनाव दो चरण में कराने की घोषणा की जिसके तहत चार और 11 मई को मतदान होंगे और 13 मई को मतगणना होगी।

कुमार ने बताया, ‘राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे।’

उन्होंने बताया कि इसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा।

भाषा आनन्‍द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में