Budaun Rape Case: ‘अब ऐसे ही कमाऊंगा पैसे…’ पति ने मात्र एक हजार रुपए लेकर करवाया पत्नी का दुष्कर्म, मामला जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
Budaun Rape Case: बदायूं जिले में एक पति ने मात्र एक हजार रुपए के लिए अपनी ही पत्नी को दरिंदों के हवाले कर दिया।
Budaun Rape Case/Image Source: IBC24 File Photo
- उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो लोगों ने किया महिला से दुष्कर्म।
- महिला के पति ने पत्नी का दुष्कर्म करवाने के लिए पैसे लिए।
- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला।
Budaun Rape Case: बदायूं: किसी महिला की इज्जत की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन कई बार उनकी इज्जत का सौदा कर दिया जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि, मकई बार महिलाओं की इज्जत का सौदा करने वाले महिला के करीबी ही होते हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने (Budaun Rape Case) आया है। यहां एक पति ने मात्र एक हजार रुपए के लिए अपनी ही पत्नी को दरिंदों के हवाले कर दिया। इस सौदे व षड्यंत्र से अनजान महिला पति के कहने पर दोनों आरोपियों के साथ बाइक पर बैठकर चले गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने जंगल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने आरोपी पप्पू, बालकिशन और महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल तीनों आरोपी फरार है और पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई है।
महिला ने सुनाई आपबीती
Budaun Rape Case: पीड़िता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, शुक्रवार की दोपहर रसोई गैस कनेक्शन के कागज बनवाने के लिए पति के साथ घर से निकली थी। इसके बाद फैजगंज बेहटा क्षेत्र के सुरैनी पापड़ी तिराहा पर अल्लैहपुर खुर्द गांव निवासी पप्पू व तखोरा गांव का बालकिशन मिल गया। पति उन दोनों से बातचीत करने के लिए (Budaun Rape Case) कुछ कदम दूर चला गया। इसके बाद महिला का पति वापस लौटा और कहा कि, गैस कनेक्शन के कागज बनने में देर लगेगी, इसलिए वहां रुका है। पप्पू व बालकिशन अपनी बाइक से गांव तक छोड़ देंगे। पति के कहने पर उन दोनों के साथ बाइक पर बैठ गई। दोपहर एक बजे रास्ते में बलकनपुर के पास जंगल पड़ने पर पप्पू ने बाइक रोककर नीचे उतरने को कहा।
पति की बात सुनकर हैरान हुई महिला
Budaun Rape Case: महिला कुछ समझ पाती इसके पहले ही दोनों आरोपी महिला को खींचकर जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि, उन्होंने उसके पति को एक हजार रुपए दिए हैं। महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसका गला भी दबाया। इसके बावजूद (Budaun Rape Case) बचने के लिए जूझती रही, तब आरोपित भागे। वहां से घर पहुंचकर पति से नाराजगी जताई तो उसने कह दिया कि इसी तरह रुपए कमाएगा।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Budaun Rape Case: फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की शादी 10 साल (Budaun Rape Case) पहले हुई थी। उसके आरोपों के आधार पर पति व पप्पू, बालकिशन पर सामूहिक दुष्कर्म, षड्यंत्र रचने की धारा में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। तीनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Amit Shah Bastar Pandum Live: बस्तर पंडुम 2026 में गृह मंत्री अमित शाह, समापन समारोह को कर रहे है सम्बोधित, देखें लाइव
- Silver Rate Today: सुनार भी हैरान, ग्राहक भी परेशान! आज चांदी फिर 3 लाख के करीब, अब आगे क्या होगा, दाम चढ़ेंगे या थमेगी रफ्तार?
- MP Nigam Mandal Niyuktiya: प्रदेश में जल्द होगी निगम मंडलों में नियुक्ति, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दी जानकारी

Facebook


