Iran-US War: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई ठिकानों पर किए हवाई हमले, जान बचाकर इधर-उधर भागे लोग

Iran-US War: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई ठिकानों पर किए हवाई हमले, जान बचाकर इधर-उधर भागे लोग

Iran-US War: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई ठिकानों पर किए हवाई हमले, जान बचाकर इधर-उधर भागे लोग

Iran-US War /Photo Credit: Social Media

Modified Date: June 11, 2026 / 08:09 am IST
Published Date: June 11, 2026 8:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर बड़े हमले की पुष्टि की
  • ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए होर्मुज स्ट्रेट बंद करने और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि समझौता न होने पर ईरान पर और भी बड़े हमले किए जाएंगे

Iran-US War: मिडिल ईस्ट में जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है। अमेरिका ने तेहरान, बंदर अब्बास, किश, सिरिक, मीनाब, हेंगाम और केशम द्वीप समेत कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं। ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी की गई है। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एंटी-एयरक्राफ्ट और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए है। होर्मुज स्ट्रेट को भी पूरी तरह बंद कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि ईरान पर आगे और हमले किए जाएंगे। उनका बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका के हवाई हमले के बाद तेहरान ने क्षेत्र के देशों पर जवाबी हमले किए।

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद किया

Iran-US War बता दें कि कल बुधवार को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट की गश्त कर रहे अमेरिका के AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया था। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आक्रोशित होकर ईरान पर हमला करने का आदेश दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर पोस्ट लिखकर ईरान पर बमबारी, मिसाइल और ड्रोन अटैक की पुष्टि की हैं। अब यह हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक ईरान समझौता नहीं कर लेता और अमेरिकी सेना ईरान में अपने नए लक्ष्य पूरे नहीं कर लेती। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद कर दिया है। अब किसी भी देश के समुद्री जहाज को होर्मुज से गुजरने नहीं दिया जाएगा।

 ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर हमला

ईरान ने जवाबी हमला करते हुए अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट के मुख्यालय (बहरीन) पर शाहिद-136 ड्रोन दागे हैं। जॉर्डन में अमेरिका एयरबेस पर भी हमला किया है। जॉर्डन ने ईरान की 5 मिसाइलों को मार गिराया है। मतलब यह है कि मिडिल ईस्ट में फिर तनाव गहरा गया है।

‘बहुत जोरदार हमला करेंगे’.. ट्रंप ने दी थी बड़ी चेतावनी

Iran-US War अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान पर आगे और हमले किए जाएंगे। उनका बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका के हवाई हमले के बाद तेहरान ने क्षेत्र के देशों पर जवाबी हमले किए। इस टकराव से युद्ध समाप्त करने की कोशिशों के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान ‘‘समझौते पर बातचीत करने में काफी समय’’ लगा रहा है और ‘‘अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।’’ बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर ईरान के हमले के कुछ घंटों बाद, ट्रंप की यह टिप्पणी आई है। सोमवार को ईरान और इजराइल द्वारा एक-दूसरे को निशाना बनाए जाने के बाद, इस हफ़्ते दूसरी बार गोलाबारी की ऐसी घटनाओं से युद्धविराम खतरे में पड़ गया है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘हम आज उन पर फिर ज़ोरदार हमला करने वाले हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम समझौते के बहुत करीब थे, लेकिन वे टालमटोल करते रहे।’ अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियों ने इस युद्ध को लेकर उनकी लगातार बदलती और अप्रत्याशित रणनीति को उजागर किया है। उन्होंने सोमवार को संकेत दिया था कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए कुछ ही दिनों में कोई समझौता हो सकता है, लेकिन इसके तुरंत बाद अमेरिका द्वारा ईरान पर हवाई हमले किए जाने से उनके रुख में आए बदलाव की झलक भी देखने को मिली।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.