जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
Modified Date: July 29, 2026 / 02:26 pm IST
Published Date: July 29, 2026 2:26 pm IST

गोरखपुर (उप्र), 29 जुलाई (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के आदेश दिए।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में करीब 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित रूप से किया जाना चाहिए।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को योगी ने आश्वस्त किया कि धन की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित मरीजों के इलाज संबंधी खर्च की रकम के आकलन की प्रक्रिया पूरी कर शासन को उपलब्ध कराएं।

भाषा सलीम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में