मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की
Modified Date: February 18, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: February 18, 2026 9:30 pm IST

लखनऊ, 18 फरवरी (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मोहन भागवत से मुलाकात की।

संघ के शताब्दी वर्ष के तहत अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन भागवत राजधानी में रहे। बुधवार रात करीब आठ बजे आदित्यनाथ उनसे मिलने निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे।

दोनों के बीच लगभग 40 मिनट तक बैठक हुई, लेकिन इसका एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

हालांकि, भागवत द्वारा लगातार हिंदू एकता पर जोर दिए जाने के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह मुख्यमंत्री के हालिया भाषणों के सुर से मेल खाता है जिनमें उन्होंने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए अभियान’ का जिक्र किया है।

भागवत जनवरी में 10 दिन के दौरे पर मथुरा गए थे। इसी महीने वह फिर उत्तर प्रदेश आए और अपने कार्यक्रम की शुरुआत गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे से की, जिसके बाद वह लखनऊ पहुंचे।

आरएसएस इसे शताब्दी वर्ष के जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बता रहा है, जबकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन बैठकों का राजनीतिक महत्व भी है।

भाषा जफर मनीष खारी

खारी


लेखक के बारे में