काठमांडू में खराब मौसम के कारण लखनऊ में उतरा चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान
काठमांडू में खराब मौसम के कारण लखनऊ में उतरा चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान
लखनऊ, 26 जुलाई (भाषा) काठमांडू में खराब मौसम की वजह से चाइना सदर्न एयरलाइंस की उड़ान सीजेड 3067 का मार्ग परिवर्तित करके उसे लखनऊ भेजा गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया, ‘‘काठमांडू में खराब मौसम के कारण चाइना सदर्न एयरलाइंस की उड़ान संख्या सीजेड 3067 (एयरबस ए320नियो) को मार्ग परिवर्तित करके लखनऊ भेजा गया। यह विमान रविवार रात 11 बजकर 18 मिनट पर लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरा।’’
उन्होंने बताया कि इस विमान ने चीन के ग्वांगझू से उड़ान भरी थी और इसे काठमांडू में उतरना था। सूत्रों के मुताबिक विमान में 159 यात्री सवार थे।
भाषा अरुणव सलीम आशीष
आशीष

Facebook


