सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने आत्महत्या की

सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने आत्महत्या की

सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने आत्महत्या की
Modified Date: July 6, 2023 / 10:22 pm IST
Published Date: July 6, 2023 10:22 pm IST

गाजियाबाद (उप्र), छह जुलाई (भाषा) गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल की पत्नी ने अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 5वीं रिजर्व बटालियन बेस कैंप इंदिरापुरम गाजियाबाद में तैनात सीआईएसएफ कांस्टेबल धनंजय चौहान की पत्नी साधना (45) ने मंगलवार को अपने दुपट्टे की मदद से छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार घटना के वक्त नासिक के रहने वाले चौहान बाहर से दरवाजा बंद करके बाजार गए थे, जबकि उनके दोनों बेटे घर में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि जब मां फांसी लगा रही थी तो बड़ा बेटा उसे बचाने के लिए मदद के लिए चिल्लाया।

पुलिस के अनुसार उसकी चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए आत्महत्या का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है।

अपर पुलिस आयुक्त (इंदिरापुरम) स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

भाषा सं जफर अमित

अमित


लेखक के बारे में