मुख्यमंत्री ने समाज में गंदगी फैलाने वाले कचरे को भी तसल्लीबख्श तरीके से साफ किया: राजनाथ

मुख्यमंत्री ने समाज में गंदगी फैलाने वाले कचरे को भी तसल्लीबख्श तरीके से साफ किया: राजनाथ

मुख्यमंत्री ने समाज में गंदगी फैलाने वाले कचरे को भी तसल्लीबख्श तरीके से साफ किया: राजनाथ
Modified Date: March 13, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: March 13, 2026 7:56 pm IST

लखनऊ, 13 मार्च (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने समाज में गंदगी फैलाने वाले कचरे को भी संतोषजनक तरीके से साफ करने का काम किया है।

आदित्यनाथ और सिंह ने लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर पहल के तहत 1,519 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों की शुरुआत की।

इस मौके पर योगी की मौजूदगी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ”स्वच्छता के मामले में लखनऊ को तीसरा स्‍थान मिला है, गंदगी दूर हुई है, हमारे मुख्यमंत्री जी ने समाज में गंदगी फैलाने वालों, समाज के कूड़े-कचरे को भी तसल्लीबख्श साफ करने का कार्य किया है, मुख्‍यमंत्री जी इसी प्रकार काम करते रहेंगे।”

सिंह ने कहा, ”योगी जी को लोग बुलडोजर बाबा के नाम से जानते हैं, योगी जी ने माफियाओं और गुंडों के घर पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें सबक सिखा दिया।”

उन्होंने कहा, ”मगर वे लोग बुलडोजर का केवल एक ही पक्ष देखते हैं, बुलडोजर केवल तोड़ता ही नहीं है, बल्कि तोड़ने के बाद विकास की जमीन भी तैयार करता है।”

रक्षा मंत्री ने कहा, ”यानि यहां पर विकास की जमीन तैयार करने में मुख्यमंत्री ने बहुत ही महत्‍त्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री को तहेदिल से बधाई।”

सिंह ने कहा, ”दुनिया के रहने लायक शहरों में अगर किसी एक शहर का नाम लिया जा रहा है तो वह लखनऊ है। इसका मतलब है कि अगर लखनऊ अब उन शहरों में शामिल हो गया जहां रहने के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।”

भाषा आनन्द

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में