CM Yogi Cabinet Decision: प्रदेश में यहां लगेगा एथेनॉल प्लांट, योगी कैबिनेट के इस फैसले से हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
CM Yogi Cabinet Decision: मथुरा में लगेगा एथेनॉल प्लांट, योगी कैबिनेट के इस फैसले से हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
CM Yogi Cabinet Latest Decision: प्रदेश में यहां लगेगा एथेनॉल प्लांट, योगी कैबिनेट के इस फैसले से हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार /image: Social Media
- मथुरा में एथेनॉल प्लांट: छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का प्लांट लगेगा
- ₹200 करोड़ से अधिक लागत: गन्ने के बाद मक्का-धान से भी एथेनॉल बनेगा
- रोजगार के अवसर: परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
लखनऊ। CM Yogi Cabinet Decision: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मथुरा की बंद छाता चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट (Mathura Ethanol Plant) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह एक्सटेंशन प्लांट साल में 11 महीने संचालित होगा।
19 साल पहले हो गई थी बंद
CM Yogi Cabinet Decision उन्होंने बताया कि यह मिल (UP Ethanol Plant) 19 साल पहले बंद हो गई थी। समाजवादी पार्टी के सरकार के दौरान इसको एक रुपए का भुगतान नहीं किया गया। प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3.96 करोड़ लीटर होगी। गन्ना पेराई का सीजन समाप्त होने के बाद मक्का और धान से भी एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा।
हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
Ethanol Plant Uttar Pradesh छाता चीनी मिल की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 40 मिनट की दूरी को भी परियोजना के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां गोदाम और अन्य सुविधाएं विकसित करने की संभावनाएं हैं। परियोजना से क्षेत्र में हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां बरसेंगे बदरा? 19 सितंबर तक इन जिलों में येलो अलर्ट, पढ़ें IMD की चेतावनी
- Barwani Student Protest News: देर रात प्रदर्शन के बाद आखिर हटाए गए छात्रावास के वार्डन और सहायक वार्डन, जानिए क्या थी छात्राओं की शिकायतें
- Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: आज किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत? होने वाली है धनवर्षा, करियर में भी तरक्की के संकेत, जानें अपना राशिफल

Facebook


