Dr. Rajan Rizvi Viral Message: बैंक की महिला कर्मी पर डोरे डाल रहा था सपा नेता..लिखा, ‘सरकार आई तो CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’.. थाने में FIR दर्ज..

मथुरा में सपा नेता डॉ. राजन रिजवी के कथित व्हाट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि उन्होंने बैंक की एक महिला कर्मचारी को निजी संदेश भेजकर भविष्य में सपा की सरकार बनने पर सीएम कोटे से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश का उल्लेख किया। महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dr. Rajan Rizvi Viral Message: बैंक की महिला कर्मी पर डोरे डाल रहा था सपा नेता..लिखा, ‘सरकार आई तो CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’.. थाने में FIR दर्ज..

Dr. Rajan Rizvi SP Leader Viral Message || Image- File Image

Modified Date: September 16, 2026 / 09:44 am IST
Published Date: September 16, 2026 9:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • सपा नेता का कथित व्हाट्सऐप मैसेज वायरल
  • महिला बैंक कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत की
  • डॉ. राजन रिजवी के खिलाफ FIR दर्ज

Dr. Rajan Rizvi SP Leader Viral Message: मथुरा: धर्मनगरी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक दिलफेंक समाजवादी पार्टी के नेता ने बैंक की महिला कर्मचारी पर डोरे डालने की कोशिश की है, उसे पर्सनली व्हाट्सअप पर मैसेज किया है। हालाँकि उसे यह दांव उल्टा पड़ गया और अब मथुरा पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सपा नेता का नाम डॉ राजन रिजवी है। नेता जी का महिला कर्मचारी को भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर सियासत भी देखने को मिल रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या लिखा है मैसेज में?

सपा नेता ने अपने कथित सन्देश में लिखा है, “मैडम नमस्ते, मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आपसे माफी मांगता हूँ। वैसे मैंने आपसे ऐसा कुछ नहीं कहा जो मर्यादा के खिलाफ हो। मैं आपकी इज्जत करता हूँ। आप तो एक्स्ट्रा औरा वाली मैडम हैं”

Dr. Rajan Rizvi SP Leader Viral Message: आरोपी डॉ रिजवी ने आगे लिखा है, “आप खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी हैं। आप अपने काम में माहिर हैं, आप कम्प्लीट वूमेन हैं। मुझे आपकी परसनैलिटी पर ये जॉब अच्छी नहीं लगती। अगर भविष्य में, राजनीति में आगे जाता हूँ, और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको सीएम कोटे से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश जरूर करूंगा। उम्मीद करता हूँ आप मेरे लिए दिल में पॉजिटिव वेव रखेंगी। मुझे ब्लेसिंग दोगी”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय

बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया

एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

बिहार: भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने निकाला मार्च, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown