Bengaluru Crime News: मां, बहन और भांजे पर किया हमला, फिर खुद की आत्महत्या की कोशिश, मां-बेटी की हुई मौत
Bengaluru Crime News: बेंगलुरु एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया है। इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई है।
Bengaluru Crime News || Image- IBC24 News File
- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
- यहां युवक ने अपनी मां, बहन और भांजे पर जानलेवा हमला किया।
- इस हमले में मां-बेटी की मौत हो गई।
Bengaluru Crime News: बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया है। इस घटना में 55 वर्षीय आशा और उनकी 34 वर्षीय बेटी वर्षिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 वर्षीय मोहन गौड़ा और उसका 11 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, परिवार पर साहूकारों का भारी कर्ज था और इसी दबाव में यह कदम उठाया गया। (Bengaluru Crime News) घटना से पहले मोहन गौड़ा ने एक वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा, जिसमें उसने कर्ज के कारण आत्महत्या करने की बात कही थी। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और दरवाजा बंद होने पर पीछे से अंदर जाकर घायलों को देखा।
पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जांच में सामने आया है कि मोहन गौड़ा ने पहले अपनी मां, बहन और भांजे पर धारदार हथियार से हमला किया और (Bengaluru Crime News) फिर खुद की जान लेने की कोशिश की। इस घटना में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि बाकी दो जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं।
सबूत जुटाने में जुटी पुलिस
Bengaluru Crime News: घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस वीडियो फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन लोगों ने परिवार पर दबाव बनाया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मोहन गौड़ा और उसका भांजा अभी आईसीयू में भर्ती हैं और (Bengaluru Crime News) उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि उनके बयान इस मामले की सच्चाई सामने लाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- UP Crime News : प्रेमी संग इस हालत में पकड़ी गई तीन बच्चों की मां, ससुरालवालों ने रंगे हाथ पकड़कर दोनों का कर दिया बुरा हाल
- Rahul Arunoday Banerjee Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन
- DGCA New Rules 2026 : अब फ्लाइट में सीट चुनने के लिए नहीं देने पड़ेंगे extra पैसे! 20 अप्रैल से बदल जाएंगे हवाई सफर के नियम

Facebook


