CM Yogi Praised PM Modi: सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, मोदी ने ‘मन की बात’ में की थी उत्तर प्रदेश की सराहना
CM Yogi Praised PM Modi: पीएम मोदी ने मन की बात के यूपी की सराहना की। सीएम योगी ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
CM Yogi Praised PM Modi/Image Credit: Yogi Adityanath X Handle
- पीएम मोदी ने मन की बात के यूपी की सराहना की।
- सीएम योगी ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
- सीएम ने कहा- पीएम ने प्रदेश की मातृशक्ति के इस प्रेरक प्रयास को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
CM Yogi Praised PM Modi: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राज्य में एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने की सराहना किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की इस उपलब्धि का उल्लेख पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेश की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान है।
पीएम मोदी ने मन की बात में इन महिलाओं का किया जिक्र
सीएम योगी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ने यह सिद्ध किया है कि प्रकृति के प्रति संवेदनशील समाज ही ‘विकसित भारत’ की सबसे सुदृढ़ आधारशिला रख सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री, आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रकृति संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के इस राष्ट्रीय संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा देता रहेगा।’’ (CM Yogi Praised PM Modi) मुख्यमंत्री ने एक अन्य संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में बिजनौर जिले के लखीवाला गांव की महिलाओं द्वारा तैयार की गई ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ का उल्लेख कर प्रदेश की मातृशक्ति के इस प्रेरक प्रयास को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
CM Yogi Praised PM Modi: सीएम योगी ने कहा, ‘‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प का सशक्त उदाहरण है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी माताओं-बहनों ने अपने श्रम, आत्मविश्वास और नवाचार से यह सिद्ध किया है कि छोटा-सा प्रयास भी बड़े परिवर्तन की आधारशिला बन सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘डबल इंजन सरकार की योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की मातृशक्ति आज स्वावलंबन, स्वरोजगार और ग्रामीण समृद्धि की नयी पहचान गढ़ रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रदेश की मातृशक्ति के इस प्रेरणादायी प्रयास को ‘मन की बात’ जैसे राष्ट्रीय मंच पर स्थान देकर उनका उत्साहवर्धन करने के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।’’
सीएम योगी ने संदेश में कही ये बात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक अन्य संदेश में कहा, ‘‘मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए किया गया आह्वान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने वाला प्रेरक संदेश है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ नयी ऊंचाइयों तक ले जाएगा। (CM Yogi Praised PM Modi) ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के गौरव, स्वाभिमान और अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का जन-उत्सव है।’’ एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण में उत्तर प्रदेश की सराहना करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राज्य में जनभागीदारी का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए, और ‘‘उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते यह मेरे लिए विशेष गर्व का विषय है।’’
इन्हें भी पढ़ें-
- CM Teacher Cashless Medical Scheme: शिक्षकों को अब मिलेगा इतने लाख का मुफ्त इलाज, सीएम योगी ने किया ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ
- Hira Singh Bisht Passes Away: हार्ट अटैक से कांग्रेस के पूर्व मंत्री का निधन.. अस्पताल में डॉक्टरों ने दी जानकारी, परिवहन और श्रम मिनिस्टर के तौर पर किया था शानदार काम
- Wi-Fi Range Boost: घर के हर कोने में Wi-Fi सिग्नल नहीं पहुंच रहा? बदल दें ये बस एक सेटिंगऔर रेंज देखकर रह जाएंगे हैरान

Facebook


