CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के उपचार केंद्रों की बदलेगी तस्वीर, आम आदमी को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ads

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 11:34 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 11:35 PM IST

CM Yogi Adityanath News/ Image Source : X Handle

HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक।
  • सीएम योगी ने बैठक में की आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा।
  • सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों को दिए अहम निर्देश।

CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को प्राकृतिक चिकित्सा और आरोग्य सेवाओं के समन्वय से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख आरोग्य गंतव्य के रूप में (CM Yogi Adityanath News) विकसित करने के निर्देश देते हुए ‘आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति-2026’ को लागू करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिये।

सीएम योगी ने की आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में ‘आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस नीति-2026’ को लागू करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को केवल उपचार आधारित व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए आयुष, योग, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा और आरोग्य सेवाओं के समन्वय से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख ‘वेलनेस गंतव्य’ के रूप में विकसित किया जाए। (CM Yogi Adityanath News) मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष सेवाओं को आधुनिक प्रबन्धन, गुणवत्ता मानकों और पर्यटन से जोड़ते हुए ऐसा मॉडल तैयार किया जाना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार और निवेश को भी नयी गति मिले।

सीएम योगी ने उपचार केंद्रों को विकसित करने के दिए निर्देश

CM Yogi Adityanath News:  मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत, आयुर्वेद एवं योग की परम्परा तथा धार्मिक पर्यटन को आयुष आरोग्य क्षेत्र से जोड़ने की हिमायत करते हुए कहा कि वाराणसी, अयोध्या और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास ‘वेलनेस और हीलिंग’ आधारित पर्यटन विकसित किए जाने की व्यापक सम्भावनाएं हैं। (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष संस्थानों को उपचार केन्द्रों के साथ-साथ वेलनेस, प्रशिक्षण, अनुसंधान और रोजगार सृजन के केन्द्र के रूप में विकसित किया जाए।

इन्हे भी पढ़ें:-

ताजा खबर