BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Train Accident: राजधानी में ट्रेन पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा गया लकड़ी का टुकड़ा, अचानक लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

Train Accident: राजधानी में ट्रेन पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा गया लकड़ी का टुकड़ा, अचानक लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

Train Accident

Train Accident

Dageshwar Dewangan
Published: 16 Apr 2025 | 11:21 pmModified: 16 Apr 2025 | 11:21 pm
HIGHLIGHTS
  1. गरीब रथ ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश, लकड़ी और गमछा से रची गई थी योजना
  2. काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा
  3. पुलिस और RPF कर रही जांच, सीसीटीवी से खोजे जा रहे सुराग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बाल-बाल बचा। दरअसल, गरीब रथ ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी, लेकिन सतर्क रेलकर्मियों और वक्त पर मिली सूचना की वजह से ये साजिश नाकाम हो गई।

Read More: CG News: सीएम साय ने दिए जनकल्याणकारी योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के निर्देश, कहा-'अंतिम छोर तक योजनाओं का पहुंचे लाभ'

जानकारी के मुताबिक, दिलावर नगर और रहीमाबाद स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक ढाई फीट लंबा और करीब 6 इंच मोटा लकड़ी का टुकड़ा रखा गया था। हैरान करने वाली बात ये थी कि इसके ऊपर ‘राम’ नाम लिखा हुआ एक गमछा भी मिला।

Read More: CG Congress: कांग्रेस ने नगर निगमों में की नेता और उपनेता प्रतिपक्षों की नियुक्ति, जानें किसे-कहां मिली जिम्मेदारी 

किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी ये पूरी कहानी

सहरसा से आनंद विहार जा रही गरीब रथ ट्रेन रात करीब 2:43 बजे इसी ट्रैक से गुजरने वाली थी। लेकिन उसी वक्त दूसरी दिशा से आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के लोको पायलट की नजर ट्रैक पर रखे उस लकड़ी के टुकड़े पर पड़ गई। उसने फौरन रहीमाबाद स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। फिर क्या था—तुरंत ऐक्शन लिया गया और गरीब रथ को अगले स्टेशन मलिहाबाद पर रोक दिया गया।

Read More: Desi Bhabhi Hot Video: खटिया पर देसी भाभी ने दिखाई जवानी, देख आपका भी हो जाएगा बुरा हाल, अब वीडियो हुआ वायरल 

जांच में जुटी पुलिस, CCTV से खोजे जा रहे सुराग

सूचना मिलने पर रेलवे के गैंगमैन मौके पर पहुंचे और पटरी से लकड़ी, आम के पेड़ की टहनियां और वो ‘राम’ लिखा हुआ गमछा हटाया गया। मामला सीरियस है, इसलिए आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू हो गई है। रहीमाबाद थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि इस साजिश के पीछे कौन था।

Read More: CG News: प्रेमिका के पास था वो वाला वीडियो.. बॉयफ्रेंड को करती थी ब्लैकमेल, तंग आकर युवक ने दे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

फिलहाल राहत की बात ये है कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ये घटना रेलवे की सुरक्षा पर सवाल जरूर छोड़ गई है। अब देखना ये है कि पुलिस इस साजिश के पीछे के चेहरों तक कब तक पहुंचती है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह साजिश लखनऊ के दिलावर नगर और रहीमाबाद स्टेशन के बीच रची गई थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Conspiracy to overturn train in Rajdhani, piece of wood placed on railway track

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm