AIMIM Leader Shaukat Ali Statement: ‘हम दो, हमारे दो दर्जन… ” AIMIM के दिग्गज नेता ने दिया विवादित बयान, वायरल हुआ वीडियो
AIMIM Leader Shaukat Ali Statement/Image Credit: IBC24.in
- AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने विवादित बयान दिया है।
- इस बयान के बाद पूरे सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
- शौकत अली ने मंच से हम दो, हमारे दो दर्जन का नारा दिया है।
AIMIM Leader Shaukat Ali Statement: मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद पूरे सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। शौकत अली ने मंच से हम दो, हमारे दो दर्जन का नारा देते हुए मुसलमानों से (AIMIM Leader Shaukat Ali Statement) अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की।
हम दो, हमारे दो दर्जन है पार्टी का
AIMIM Leader Shaukat Ali Statement: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि, उनकी पार्टी का नया नारा हम दो, हमारे दो दर्जन है। उन्होंने दावा किया कि उनके आठ बच्चे हैं जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं। उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए।
शौकत अली ने कहा कि, जब अल्लाह दे रहा है तो उसे लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कुछ लोग मुस्लिम (AIMIM Leader Shaukat Ali Statement) आबादी बढ़ने से परेशान हैं, लेकिन आबादी बढ़ेगी तो देश मजबूत होगा। जनसभा के दौरान शौकत अली ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला।उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि मुरादाबाद में शराब बेचने का काम वही करते हैं. उन्होंने कहा कि गजल बार किसका था यह सभी जानते हैं।
शौकत अली ने मुस्लिम सुरक्षा को लेकर उठाए सवार
AIMIM Leader Shaukat Ali Statement: सके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, मुस्लिम समुदाय के लोग ट्रेन और बस में सफर के दौरान भी खुद को सुरक्षित महसूस (AIMIM Leader Shaukat Ali Statement) नहीं करते। शौकत अली के इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और उनके बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
ओवैसी की पार्टी के UP अध्यक्ष शौकत अली ने नारा दिया – “हम दो, हमारे दो दर्जन”
“हमारे 8 बच्चे हैं। बड़े भाई के 16 बच्चे हैं। हमारी वालिदा की उम्र 97 साल है। उनके कम से कम 72 नाती–पोते जवान हैं” pic.twitter.com/N2r6euTSi2
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 9, 2026
- Bangladesh T20 World Cup News: T20 वर्ल्ड कप विवाद में ICC का बड़ा फैसला! बांग्लादेश को क्लीन चिट, नहीं लगेगा कोई जुर्माना
- Ind vs Pak T20 World Cup 2026 Match: आखिर झुका पाकिस्तान! बहिष्कार खत्म.. भारत-पाक मैच खेलने को तैयार, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मैच
- Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, किसकी चमकने वाली है किस्मत, एक क्लिक में जानें दैनिक राशिफल

Facebook


