प्रतापगढ़ में दलित युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रतापगढ़ में दलित युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रतापगढ़ में दलित युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: April 26, 2026 / 05:08 pm IST
Published Date: April 26, 2026 5:08 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अनुसूचित जाति (दलित) की एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी-पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि मानिकपुर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी शनिवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई थी तथा रविवार सुबह उसका शव घर से करीब 400 मीटर दूर बाग में पेड़ पर लटका मिला।

राय ने बताया कि घटनास्थल से 50 मीटर दूर उसकी चप्पल और अंत:वस्त्र मिले एवं शरीर पर चोट के निशान भी हैं।

एएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है।

ग्रामीणों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर सुसंगत धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में