दिल्ली पुलिस ने बलिया में स्पा सेंटर पर मारा छापा, सात युवतियां मुक्त कराईं

Ads

दिल्ली पुलिस ने बलिया में स्पा सेंटर पर मारा छापा, सात युवतियां मुक्त कराईं

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 07:32 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 07:32 PM IST

बलिया, 23 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया में स्थानीय पुलिस के सहयोग से जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर सात युवतियों को मुक्त कराया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) उस्मान ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार रात की गई। दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर परिसर से सात युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अधिकारी के अनुसार, सभी मुक्त कराई गई युवतियों को आगे की सहायता और देखभाल के लिए बलिया स्थित वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया गया है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत