अवसाद से परेशान व्यक्ति ने ऊंची इमारत से कूदकर जान दी

Ads

अवसाद से परेशान व्यक्ति ने ऊंची इमारत से कूदकर जान दी

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 10:08 AM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 10:08 AM IST

लखनऊ, तीन जुलाई (भाषा) लखनऊ में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक इमारत से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना विज्ञानपुरी चौकी इलाके में शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के ‘बी’ टॉवर में बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे हुई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि विवेक माहेश्वरी नामक युवक आठवीं मंजिल से कूद गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और माहेश्वरी को गंभीर हालत में भाऊराव देवरस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान माहेश्वरी के आवास पर काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से अवसाद से पीड़ित थे।

पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत एकत्र किए।

शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

भाषा सं जफर वैभव

वैभव