Uttar Pradesh Rainfall Data 2026 || IMD Twitter File
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का पूरी तरह प्रवेश हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है। (Uttar Pradesh Rainfall Data 2026) मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूरे राज्य में फैलने के बावजूद अब तक वर्षा का सिलसिला रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। नतीजतन, प्रदेश में अब तक सामान्य के मुकाबले औसतन 45 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून ने 30 जून को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया, जो सामान्य तिथि 18 से 20 जून की तुलना में लगभग 12 दिन की देरी से आया। इसके बाद 2 जुलाई तक मानसून पूरे राज्य में फैल गया। सामान्य तौर पर मानसून 30 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार इसमें दो दिन की अतिरिक्त देरी हुई।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 2 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में 120.3 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले केवल 57.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 52 प्रतिशत कम है। (Uttar Pradesh Rainfall Data 2026) वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 88 मिलीमीटर के सामान्य औसत के मुकाबले 59.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो 32 प्रतिशत कम है। पूरे प्रदेश में इस अवधि के दौरान सामान्य 106.8 मिलीमीटर वर्षा के मुकाबले केवल 58.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो एटा और संभल में सामान्य बारिश दर्ज की गई है, जबकि बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। इसके अलावा आगरा, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, हरदोई और आज़मगढ़ सहित 13 जिलों में सामान्य वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हालांकि, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, गोरखपुर, कानपुर, महराजगंज और सोनभद्र समेत 28 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, झांसी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और शाहजहांपुर सहित 30 जिलों में 60 से 99 प्रतिशत तक कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। (Uttar Pradesh Rainfall Data 2026) मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। यदि बारिश का सिलसिला जल्द नहीं बढ़ा, तो खेती-किसानी के साथ-साथ जलस्तर और पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है।
Monsoon Looks good for Uttar Pradesh ⛈️
Ready, Set, Go!!
Most parts of East, Central, North UP to get normal to above normal rains for the month of July.
Some flooding is possible in Uttar Pradesh flood plains (Terai Region)
Will update more as the event nears pic.twitter.com/n3DJyDXXfE— AGRIM-MET WEATHER (@AgrimAnil29282) July 2, 2026
बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया
‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव
शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष
गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई
दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना